जुन्नारदेव ब्लॉक ‌कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस, सरकार के द्वारा महात्मा गांधी जी का हर जगह से नाम हटाने का जताया विरोध | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस तथा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति में महात्मा गांधी जी का पूजन किया गया। वक्ताओं ने कांग्रेस के उद्देश्यों का पुनः वर्णन किया और सरकार द्वारा महात्मा गांधी जी का हर जगह से नाम हटाने का सभी सदस्यों ने विरोध जताया। आगामी समय में इसका विरोध करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर संगठन को सशक्त बनाने, विचारों का आदान–प्रदान करने एवं जनसेवा का संकल्प लिया गया।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बी.एल. तागड़ी, अनंत बनर्जी, शैलेंद्र शर्मा, पूरन सिंह धुर्वे, शशिकांत मालवीय, घनश्याम बरखाने, नानेंद्र शर्मा, नासिर खान, संतोष जंघेला, जहीर खान, शिवराम चौरे, जसवंत सिंह ठाकुर, अजय साहू, मोहित बनवंशी, कैलाश पथरोड, विवेक शर्मा, विजय गुप्ता, कुंवर लाल बिहारे, बाबूलाल नायक, किशोरी नागले, राहुल शरद दुफरे, दीपक यदुवंशी, अंकुश बुनकर, मुकद्दर खान, शेख अहमद, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू वानखेडे, सलमा बेगम, श्रीमती गीता बाईकर, सुमन यादव, जाहिदा खान, पद्मावती जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version