अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
जनपद सिद्धार्थनगर, तहसील इटवा के थाना कठेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत औरहवा में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार गरीब कल्याण संस्था द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण किया जा रहा है। यह पुनीत कार्य संस्था पिछले आठ वर्षों से निरंतर कर रही है और इंसानियत की सच्ची मिसाल बन चुकी है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामगोपाल यादव अपनी टीम के साथ न केवल पूरे जनपद में, बल्कि आसपास के कई मंडलों में भी कंबल वितरण कर चुके हैं। इसके अलावा बस्ती, अयोध्या और गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में भी संस्था के कार्यकर्ताओं ने पहुँचकर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए। गरीबों के लिए यह संस्था आज एक सच्ची उम्मीद की किरण बन गई है।
मौके पर संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव, पप्पू चौहान, दीनानाथ यादव, अमन बजरंगी प्रजापति, गुलशन, सर्वजीत, अनिल निषाद, इन्द्रजीत, लालजी यादव और हृदय राम यादव मौजूद रहे।
