69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

खेलों के क्षेत्र में जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली 69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुना के नोडल खेल केंद्र में हुआ।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के 27 राज्यों और 7 संगठनों से लगभग 420 खिलाड़ी और ऑफिशियल स्टाफ भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने की।

विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष सारिका लुंबा, नगरपालिका उपाध्यक्ष धरम सोनी, एसजीएफआई ऑब्जर्वर शरद पंसारी, डीईओ राजेश गोयल, सहायक संचालक प्रेरणा गुप्ता, बीईओ गरिमा टोप्पो, सहायक संचालक संतोष धाकड़, डाइट प्राचार्य एसके वशिष्ठ, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं मध्यप्रदेश टीम मैनेजर देवेंद्र सिंह पटेरिया, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप सेन और भाजपा सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version