यूपी पुलिस हुई हाईटेक: "ई-स्मार्ट पुलिस" ऐप से मिलेगा पुलिस कर्मियों को अवकाश | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;

यूपी पुलिस हुई हाईटेक: "ई-स्मार्ट पुलिस" ऐप से मिलेगा पुलिस कर्मियों को अवकाश | New India Times

उत्तर प्रदेश पुलिस अब हो गई है स्मार्ट हो गई है। एक नया ऐप जारी किया गया है, जिसका नाम ई-स्मार्ट पुलिस है। इसके माध्यम से अब पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए अधिकारियों को सलाम नहीं बजाना होगा। बस ऐप के माध्यम से उन्हें अपना मोबाइल नंबर बैच नंबर फीड करना होगा और बस उनका अवकाश स्वीकृत होने का मैसेज आ जाएगा।

जी हां, रात-दिन की थकान भरी डयूटी और मानसिक तनाव से जूझ रही उत्तर प्रदेश पुलिस की जीआरपी शाखा अब हाईटेक हो गई है। यहां 26 जनवरी को एक ऐप लाँच किया गया। ई-स्मार्ट पुलिस के नाम से जारी इस ऐप को स्मार्ट फोन पर इंटरनेट के जरिए सीधे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस ऐप में प्रवेश करते ही जो विकल्प आएंगे। उनमें प्रमुखता के साथ पुलिस कर्मी को अपना मोबाइल नंबर, अवकाश पर जाने की तिथि व बैच नंबर आदि जानकारियां फीड कर उसे सेंड करना होगा। इसके बाद उसकी एप्लीकेशन सीधे मुख्यालय पहुंच जाएगी। वहां आवश्यक कार्रवाई के बाद थोड़ी ही देर में पुलिस कर्मी के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। इसमें उसे जानकारी हो जाएगी कि उसकी छुट्टी स्वीकृत हो गई है। अन्यथा की स्थिति में उसे यह भी बताया जाएगा कि उसे किन कारणों के चलते अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है।

By nit

One thought on “यूपी पुलिस हुई हाईटेक: “ई-स्मार्ट पुलिस” ऐप से मिलेगा पुलिस कर्मियों को अवकाश”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version