बस की टक्कर से भतीजी की मौत, चाचा घायल — नवेगांव थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत नवेगांव थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने जानकारी दी कि आराडोंरा में एक बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चाचा-भतीजी दुर्घटना का शिकार हो गए।

टक्कर के कारण चाचा रूपेश की आँखों के सामने भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चाचा रूपेश के हाथ में चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार मृतका रुबिना दर्शमा (उम्र 15 वर्ष), निवासी डोगरा खापा माल बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दमुआ अस्पताल भेजा गया।

हादसे में घायल चाचा का उपचार जारी है। घटना के बाद खान बस संचालक संतोष पंडोल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version