आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और ठोस निर्णय लेने वाली आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती का समारोह राष्ट्रव्यापी रूप से मनाया जाएगा। इस आयोजन का शुभारंभ छिंदवाड़ा जिले के गांधीगंज से होगा।
यही वह ऐतिहासिक भूमि है, जहाँ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 6 जनवरी 1921 को असहयोग आंदोलन का शंखनाद किया था।
पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने बताया कि भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में इंदिरा ज्योति यात्रा 6 जनवरी 2026 को गांधीगंज से प्रारंभ होगी, जो सिवनी, बालाघाट और नरसिंहपुर होते हुए मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पहुँचेगी। इसके बाद यह यात्रा छत्तीसगढ़ से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।
