पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में स्नेह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, शपथ समारोह और खेल गतिविधियों का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251222-WA0070.mp4
New India Times

पीएम श्री विद्यालय परिसर झकनावदा में स्नेह सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती देवकुंवर पड़ियार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में स्नेह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, शपथ समारोह और खेल गतिविधियों का आयोजन | New India Times

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़, ठाकुर मनोहर सिंह राठौर, ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काँसवा, पूर्व सरपंच बालू मेड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस कोटड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता माँगीलाल पड़ियार, मनीष कुमट, संजय व्यास, हरीश राठौड़, नारायण राठौड़ (पान वाले), राजेंद्र मिस्त्री, पालक संघ अध्यक्ष एफ.सी. माली एवं भाजपा नेता दिलीप बरबेटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में स्नेह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, शपथ समारोह और खेल गतिविधियों का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात शाला परिवार द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार चौरासिया एवं नारायणदास बैरागी का अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा माँ वीणावादिनी की वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसकी ग्राम पंचायत झकनावदा द्वारा पारितोषिक देकर सराहना की गई।

विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

उद्घाटन समारोह के पश्चात शपथ विधि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अतिथियों ने किया मार्गदर्शन

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं शारीरिक-बौद्धिक विकास में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि स्नेह सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार चौरासिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ स्नेह सम्मेलन का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शत्रुध्न मालवीय एवं हेमेन्द्र कुमार जोशी द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी व खेल गतिविधियों का निरीक्षण

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रायोगिक मॉडल एवं रंगोलियों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से अतिथियों ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और सभी को स्नेह सम्मेलन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर संदीप पाटीदार, श्रीकांत यादव, लक्ष्मण जमादारी, मोनू सोलंकी, पार्वती चौहान, आरती मिस्त्री, कैलाश कटारा, लक्ष्मी चौधरी, ललिता बर्फ़ा, भँवर सिंह परमार, दिनेश बलूँदिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version