मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक मटमैले कलर की जैकेट पहने हुये छोला इलाके में जेवर बेचने की बात कर रहा है ।तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उस के पास से चाँदी के कुछ जेवरात मिले।
जिस के बारे में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका ।लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक वर्ष पूर्व हनुमान मंदिर छोला के पास पूजा ज्वेलर्स से 3 चांदी पालिश वाले ,15 डायमंड नंग वाले हार और अंगूठी चांदी के बर्तन व सिक्के चुराये थे ।पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम चंदू उर्फ चंदन 20 वर्ष पुत्र धीरप सिंह निवासी गुना बताया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया की बाकी के जेवरात ईंटखेडी के कोला मोहल्ला के निवासी रईस पुत्र अब्दूर्रहमान को तीन हज़ार रूपये में बेच दिया था ।जिस की निशानदेही पर रईस को भी गिरिफ्तार कर लिया गया है।

