गोरखपुर में सीएम कप प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे खिलाड़ियों को पुरस्कृत, त्यागी बने बरेली मंडल के चयन कॉर्डिनेटर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वाधान में गोरखपुर में होने जा रहे सीएम कप के लिए मंडलीय खो-खो टीम चयन हेतु जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी को बरेली मंडल का चयन कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

जिला ओलंपिक संघ की बैठक में नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि गोरखपुर में 25 से 27 दिसंबर तक खो-खो और हैंडबॉल की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल, वाराणसी मंडल, प्रयागराज मंडल, चित्रकूट मंडल, लखनऊ मंडल, आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, झांसी मंडल, मेरठ मंडल, बरेली मंडल, मुरादाबाद मंडल, सहारनपुर मंडल और यूपी पुलिस सशस्त्र बल की सीनियर बॉयज टीम हिस्सा लेंगी।

बरेली मंडल की टीम का चयन ट्रायल 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल, रेलवे साइडिंग, जमुही रोज़ा में किया जाएगा। चयनित टीम 24 दिसंबर की शाम 7:00 बजे तक गोरखपुर पहुंचना सुनिश्चित करेगी। टीम में 14 खिलाड़ी और एक कोच/मैनेजर कुल 15 सदस्य होंगे।
अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि यह खेल और खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है कि स्वयं मुख्यमंत्री का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा।

इस अवसर पर डॉ. के डी सिंह, विपिन अग्निहोत्री, सचिन, प्रेमी, प्रमोद पाण्डेय, राहुल तोमर, आशू पंडित, रविन्द्र सर, मयंक मिश्रा, अजयपाल, पंकज सक्सेना, आनंद कुमार, प्रदीप मिश्रा, गोपाल दीक्षित, योगेन्द्र किशन त्यागी, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version