जुन्नारदेव में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 7 घायल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 7 घायल | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुभाग अंतर्गत थाना दमुआ क्षेत्र के झिरिघाट में सीमेंट की बोरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक में मौजूद हम्माल सीमेंट की बोरियों के नीचे दब गए, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जुन्नारदेव में दर्दनाक सड़क हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 7 घायल | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक में सीमेंट की बोरियां खाली करने के लिए कई हम्माल सवार थे। इसी दौरान अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही हम्माल सीमेंट की भारी बोरियों के नीचे दब गए।

हादसे में घायल हुए लोगों में अतीक अंसारी, रितेश सीलू, जुगन दर्शमां, अशोक कहार, इंद्रलाल पंडाले, सुरेश उईके और ननका अली शामिल हैं। वहीं मृतकों की पहचान संतोष कहार (निवासी दमुआ), रवि हुडमारे और दिनेश कहार के रूप में हुई है।

सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version