मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आबकारी अधिकारी अनिकेत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर दमुआ क्षेत्र के ग्राम घोड़ावाड़ी खुर्द, चिकटबर्री एवं नंदन सिमरकुही में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 550 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया, जबकि 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब जब्त की गई। इस संबंध में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त अधिकारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक तथा दमुआ थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
