जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (पूर्व में हबीबगंज थाना क्षेत्र) के बाहर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक गर्भवती हिंदू महिला बीमार अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भोजन कराया और हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।
भारतीय पुलिस की यह संवेदनशीलता और त्वरित मानवीय कार्रवाई वास्तव में सराहनीय है। यह घटना दर्शाती है कि कठिन समय में पुलिस आमजन की कितनी बड़ी मददगार साबित हो सकती है। ऐसे प्रयासों से समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
इस मानवीय कार्य के लिए थाना हबीबगंज प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी एवं उनकी टीम की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।
