जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री ने गरीबों में निःशुल्क कम्बल वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री ने गरीबों में निःशुल्क कम्बल वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया | New India Times

हमारे देश में आज भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है जिसे दो वक्त की रोटी, तन ढकने के लिए कपड़े और सिर छुपाने के लिए छत नसीब नहीं है। ठंड या बारिश में ये लोग कैसे संघर्ष करते हैं, यह सोचकर ही मन द्रवित हो जाता है।

उक्त बात स्थानीय जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री की संस्थापक अध्यक्ष श्वेता कटकानी ने कही। उन्होंने समूह द्वारा गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष रीना मुथा ने कहा कि गरीबों के जीवन में हम सभी को किसी न किसी माध्यम से उम्मीद की किरण बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

संगिनी मैत्री ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ममता मांडोत, सोनाली जैन, प्रीति पटवा, सरिता पितलिया, भावना सोलंकी, अल्पना पटवा, अमिता भंडारी, रचिता मोन्नत, सरिता चाणोदिया और मोना पटवा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

विदित हो कि स्थानीय जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री लगातार चिकित्सा, मानव सेवा और सामाजिक स्तर पर सराहनीय सेवाएँ प्रदान कर रहा है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version