मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासन के निर्देशानुसार, नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता कैलेंडर, महा दिसंबर 2025 के तहत 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत, 19 दिसंबर को द्वितीय दिवस पर पंडित रविशंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को एम.आर.एफ. सेंटर का भ्रमण कराया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे और अध्यक्ष रमेश सलोडे के सहयोग से वार्ड क्रमांक 10, सोमा टेकरी स्थित एम.आर.एफ. सेंटर में छात्रों को प्रसंस्करण इकाइयों का रख-रखाव, संचालन और प्रबंधन दिखाया गया।
छात्रों को गीला और सूखा कचरा अलग करने, कंपोस्ट खाद तैयार करने, और बेलन व फटका मशीन द्वारा कचरे को अलग-अलग करने की प्रक्रिया समझाई गई।
इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक सोनल भट्टाचार्य, अजहर खान, महेंद्र डेहेरिया, पावेल सिंग, आनंद सिंग, श्रीमती दीपा साहू, सविता सोनी के साथ एन.जी.ओ. टीम और नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
छात्रों को प्रसंस्करण इकाई टीम के सहयोग से साफ-सफाई और कचरे के नियमित प्रसंस्करण की जानकारी दी गई। साथ ही प्लास्टिक बोतल आदि सामग्री को अलग-अलग करने की प्रक्रिया छात्रों को दिखाई गई।
