रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत चतुर्थ दिवस पर डीआरपी लाइन, झाबुआ में बालक-बालिकाओं के लिए आउटडोर एवं इनडोर गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आउटडोर एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रनिंग, स्ट्रेचिंग, UAC प्रशिक्षण, आत्मरक्षा के साथ-साथ योग एवं हार्टफुलनेस का अभ्यास कराया गया।

वहीं इनडोर गतिविधियों के तहत साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 42 बालक एवं 39 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर साइबर सेल से आर. महेश प्रजापत, सूबेदार विजेंद्र सिंह मुजाल्दा, रक्षा सखी टीम, योगा ट्रेनर प्र. आर. 176 जगदीश, UAC ट्रेनर महिला आरक्षक 267 निकिता एवं महिला आरक्षक 419 आयुषी उपस्थित रहीं। साथ ही उदय संस्था से गब्बू सिंह वसुनिया एवं विद्या भूरिया की भी उपस्थिति रही।
