पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मामले की धमक पहुंची उत्तर प्रदेश;  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौरव तिवारी तबादला मामले को मुद्दा बनाने की तैयारी | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, लखनऊ, NIT; ​पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मामले की धमक पहुंची उत्तर प्रदेश;  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौरव तिवारी तबादला मामले को मुद्दा बनाने की तैयारी | New India Timesमध्यप्रदेश के कटनी पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के तबादला मामले की धमक अब उत्तर प्रदेश में सुनवाई दे रही है। आईपीएस गौरव तिवारी का कटनी से किये गये तबादले का मामला अब उ.प्र. में चुनावी मुद्दा बनने जा रहा है। गैर भाजपा दल इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ​पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मामले की धमक पहुंची उत्तर प्रदेश;  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौरव तिवारी तबादला मामले को मुद्दा बनाने की तैयारी | New India Timesवाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के विधायक अजय राय ने इस मामले में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है। उन्होंने गौरव के ट्रान्सफर को कैंसल कर उन्हें कटनी में ही बनाए रखने की भी बात कही है. अजय राय का कहना है कि सुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाते करने वाले मोदी जी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिये।​पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मामले की धमक पहुंची उत्तर प्रदेश;  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौरव तिवारी तबादला मामले को मुद्दा बनाने की तैयारी | New India Timesदरअसल गौरव तिवारी भी वाराणसी के ही रहने वाले हैं और अजय राय का कहना है कि जब प्रधानमंत्री अपने ही लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ न्याय नही कर सकते तो फिर किसी के साथ न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है।गौरव का तबादला बड़े जिले में करने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दलील पर अजय राय ने व्यंग किया है।उनका कहना है कि गौरब की काबिलियत मुख्यमंत्री को चार माह पहले क्यों नही दिखी जब वे कटनी जैसे छोटे जिले में पदस्थ किये गये।अब जब उन्होने हवाला जैसे मामले का पर्दाफाश किया और इसमें मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री और बड़े नेताओं के नाम आने लगे तब उन्हे छिन्दवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया। अब जब उत्तरप्रदेश में चुनावी प्रचार जोरों पर है,हर गैर भाजपाई दल कम से कम उत्तर प्रदेश के एक नागरिक(गौरव)के साथ हुऐ अन्याय का मुद्दा कैश कराने की भरपूर कोशिश करेगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version