संविधान से मनोनीत कस्टोडियन चोर कैसे ? 27 दिसंबर को जनरल मीटिंग | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

संविधान से मनोनीत कस्टोडियन चोर कैसे ? 27 दिसंबर को जनरल मीटिंग | New India Times

जलगांव जिले के जामनेर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है सौ साल पुरानी एक लाइब्रेरी के सचिव पर अध्यक्ष ने अचानक चोरी का आरोप लगाकर सचिव के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। श्री जैन ओसवाल भागीरथीबाई वाचनालय के चेयरमैन जगन्नाथ लोखंडे ने सचिव सुरेश धारीवाल पर संस्था का प्रोसिडिंग बुक और दस्तावेज़ चुराने का संगीन आरोप लगाया है।

संविधान से मनोनीत कस्टोडियन चोर कैसे ? 27 दिसंबर को जनरल मीटिंग | New India Times

लंबे समय के बाद जगन्नाथ लोखंडे को सुरेश धारीवाल द्वारा संस्था की हो रही प्रताड़ना का अहसास हुआ जिसको लोखंडे ने कैमरों के सामने खुलकर ज़ाहिर किया। आर्थिक मामलों को लेकर ऑफ कैमरा कुछ किस्से भी साझा किए।

सुरेश धारीवाल ने बताया कि वाचनालय संस्था के संविधान में साफ़ शब्दों में लिखा है कि संस्था का प्रोसिडिंग बुक और गोपनीय दस्तावेज़ सुरक्षित रखने का अधिकार संस्था के सचिव को होगा। New India Times से बातचीत में धारीवाल ने कहा कि संस्था में कुल 217 वोटर है , अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जनरल और कार्यकारी बॉडी का प्रोसिडिंग बुक मेरे पास बिल्कुल सुरक्षित है।

27 दिसंबर को जनरल बैठक रखी गई है। चैरिटी कमिश्नर , सहकार विभाग तथा सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र मे पंजीकृत तमाम स्वायत्त संस्थाओं का संचालन उस संस्था के सदस्यों द्वारा पारित किए गए संविधान से किया जाता है।

संविधान किसी भी संस्था की “आत्मा” होता है। श्री जैन ओसवाल भागीरथीबाई वाचनालय के प्रकरण में पुलिस ने संस्था के संविधान की समीक्षा किए बिना अध्यक्ष की तकरीर को आधार बनाकर सचिव पर फौजदारी केस कलमबद्ध कर ली है। तीन दशक पहले जामनेर तालुका एजुकेशन सोसाइटी पर वर्चस्व संघर्ष का केंद्र बने प्रोसिडिंग बुक ने जामनेर विधानसभा क्षेत्र की राजनीत को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version