छिंदवाड़ा के बोरगांव निवासी मंगेश यादव आईपीएल में चयनित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा के बोरगांव निवासी मंगेश यादव आईपीएल में चयनित | New India Times

बोरगांव क्षेत्र निवासी होनहार क्रिकेट खिलाड़ी मंगेश यादव को आईपीएल ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 5 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

मंगेश यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत छिंदवाड़ा के इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान से की थी और वे पिछले कई वर्षों से जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है।

मंगेश यादव के पिता राम अवध यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। मंगेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोरगांव से प्राप्त की है और 12वीं तक की पढ़ाई वहीं से पूरी की। यह उपलब्धि न केवल मंगेश यादव बल्कि पूरे छिंदवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है।

By nit

Exit mobile version