मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहांपुर सर्विलांस सेल एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 325 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसके दुरुपयोग को रोका जा सके।
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी सर्विलांस सेल), प्रभात, मुकुल खोकर, सचिन कुमार, दीपक कुमार, आकाश,
तथा धर्मेंद्र कुमार (प्रभारी एसओजी) मय टीम, अनूप शर्मा (निरीक्षक प्रभारी साइबर सेल) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
