अबरार अहमद/अभिजीत श्रीवास्तव, भोपाल, NIT;
राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित पीसीसी में आज राजा बरार जी के अगमन पर भोपाल लोक सभा महासचिव युथ कांग्रेस विक्रम सिंह चौहान द्वारा पीसीसी पर ढोल धमाके के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा नेता गोपाल ठाकुर, अर्जुन लोधी, मुकेश राजपूत, संजय तिवारी एवं युथ कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे। कार्यक्रम में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए हबीबगंज सीएसपी भूपेंद्र सिंह के आदेशानुसार हबीगंज थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर अयाज़ चांदा, कोलार थाना प्रभारी आर.एस ठाकुर, कॉन्स्टेबल निरंजन सिंह, कॉन्स्टेबल तेज़ नारायण द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया।
