नगर युवा मोर्चा द्वारा संगठन के निर्देश पर अंतराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुआ संपन्न | New India Times

अस्सु नेमा, नरसिंहपुर (मप्र), NIT; ​नगर युवा मोर्चा द्वारा संगठन के निर्देश पर अंतराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुआ संपन्न | New India Timesछात्र- छात्राओं में बौद्विक स्तर को विकसित करने एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन के निर्देश पर अंतराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता  मेरे दीनदयाल का आयोजन मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में किया गया। 
इस संबंध में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने NIT संवाददाता को बताया कि  प्रतियोगिता में नगर के पीजी कॉलेज, एमआईएमटी,आईटीआई के अलावा विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। श्री ठाकुर ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय  के विचारों के सिद्वांतों  एंव विचारों को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में गुरूकुल एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं व भगवान दास राय, रमाकांत चौबे, शंकर मराठा, इरफानउद्वीन खान, रफीक खान, रचित फौब्स, गणेश प्रजापति, राहुल नौरिया, सचिन प्रधान, नील दुबे, अनिकेत बैरागी, अजय चांवला, गोली मेहरा, शिवम ठाकुर, वसीम खान, प्रशांत सेन, समीर खान  का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version