मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा बुरहानपुर एवं विधुत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन, इन दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को माडल क्लब गांधी चौक बुरहानपुर में प्रातः 10,00 बजे पेंशनर्स दिवस मनाया जावेगा। इस आयोजन में दोनो पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे।
बता दें कि भारत में वर्ष 1983 से हर साल 17 दिसम्बर को पेंशनर्स दिवस के रुप में मनाया जाता है। बताया जाता है कि रक्षा मंत्रालय के तत्कालीन वित्तीय अधिकारी डीएस नाकारा साल 1972 में रिटायर हुए थे और उन्हें दुसरे पेंशनरों की तरह ही अपनी पेंशन प्राप्त करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
इसलिए उन्होने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। आखिरकार 17 दिसम्बर 1982 के दिन सुप्रीम कोर्ट ने पेंशनरों के पक्ष मे फैसला सुनाया। उस दिन को एतिहासिक और यादगार दिन के रूप में पेशन डे के रूप में तब ही से मनाया जाता रहा है।
उक्त जानकारी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अता उल्ला खान एवं विधुत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष केडी मिश्रा ने दी।
