भोजनालय की आड़ में चल रहा था अवैध शराब अड्डा, पुलिस की दबिश पड़ते ही शराबी भागे; शराब और चखना जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भोजनालय की आड़ में चल रहा था अवैध शराब अड्डा, पुलिस की दबिश पड़ते ही शराबी भागे; शराब और चखना जब्त | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत मार्केट क्षेत्र में भोजनालय की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिसकी भनक जैसे ही पुलिस को लगी, तो मार्केट क्षेत्र के होटलों में दबिश दी गई।

जानकारी के मुताबिक, दबिश के दौरान होटल से एक सीलबंद अंग्रेजी ओल्ड मोंक (180 ml), एक रम (10 ml), एक देशी प्लेन मदिरा (100 ml) शराब, एक खाली डिस्पोजल, ₹400 नकद जब्त किए गए हैं। शराब के साथ चखना भी देखने को मिला है। वहीं, कई शराबी पुलिस को देखते ही भागते हुए नजर आए।

भोजनालय में बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राकेश बघेल के मार्गदर्शन में एएसआई सतीश दुबे, एएसआई मंगलेश्वर सिंह परिहार और आरक्षक योगेश रघुवंशी की टीम द्वारा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version