एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में आटा चक्की और तेल कोल्हू का किया उद्घाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में आटा चक्की और तेल कोल्हू का किया उद्घाटन | New India Times

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन को मनुष्य की उपलब्धियों का पहला सूत्र माना जाता है। इसी दिशा में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन परिसर में स्थापित आटा चक्की एवं तेल कोल्हू का उद्घाटन किया।

एसपी द्विवेदी ने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से पुलिस कर्मियों को शुद्ध खाद्य सामग्री और बेहतर कल्याणकारी सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायां, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर उपस्थित रहे। एसपी ने इन व्यवस्थाओं के पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version