मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया ग्राम पंचायत, खापा स्वामी जीएम ऑफिस के पास स्थित रेलवे गेट पर एक बार फिर ओवरलोड कंटेनर फँस गया। मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर WCL (वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड) कन्हान क्षेत्र एवं पाथाखेड़ा एरिया के लिए CCTV कैमरा के टावर और अन्य सामग्री लेकर आ रहा था, लेकिन रेलवे गेट पर पहुँचते ही सड़क की ऊँचाई अधिक होने के कारण वाहन अटक गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे गेट के पास सड़क का लेवल अधिक ऊँचा होने, लोहे के गेट ब्रेकर और ऊँचे स्पीड ब्रेकर के कारण आए दिन ओवरलोड वाहन फँसते रहते हैं। इसी वजह से यह कंटेनर भी बीच में अटक गया।
कंटेनर को निकालने के लिए टायरों की हवा कम की गई और काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने ब्रेकर व सड़क की ऊँचाई कम करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार वाहन फँसने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को परेशानी होती है।
