जिला बुरहानपुर भ्रमण पर आए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन कार्यालय एवं थानों का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 11.12.2025 को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग ने दूसरे दिन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर,थाना यातायात,थाना नेपानगर
MCU(मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट)पुलिस पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुये संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए रंग-रौगन, साफ-सफाई की स्थिति का जाएज़ा लिया । थानों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।

थानो में संधारित रिकार्ड,बंदी हवालात, मालखाना, थाना भवन परिसर, मिटींग हाल, कम्प्युटर सिस्टम आदि के रख रखाव एवं कार्य संबंधी निर्देश दिए। श्रीमान के द्वारा आधुनिक पुलिसिंग हेतु जारी नवीन नवाचार सभी को सीखने एवं लागू करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये और गुंडा निगरानी बदमाशों की नियमित जांच के निर्देश दिए

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थानों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया निरीक्षण दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version