प्रतिबंध के बाद भी उड़ रहा चाइनीस मांझा, पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रतिबंध के बाद भी उड़ रहा चाइनीस मांझा, पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16, मिशन अस्पताल के पास कुछ बच्चे चाइनीस मांझा इस्तेमाल कर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस की नज़र पड़ते ही चाइनीस मांझा जप्त कर लिया गया।

पूर्व में कई हादसे—जैसे चलती गाड़ियों के साथ गले कटने, उंगलियों में चोट लगने तथा अन्य गंभीर वारदातें—सामने आ चुकी हैं। जिसके चलते कई लोग चाइनीस मांझे का शिकार होकर घायल हुए हैं। इसके बावजूद चाइनीस मांझा प्रतिबंधित होने के बाद भी कई पतंग प्रेमी बिना अपनी और दूसरों की सुरक्षा की परवाह किए बेधड़क पतंग उड़ा रहे हैं।

जुन्नारदेव थाने से थाना प्रभारी राकेश बघेल के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय और आरक्षक राम अवतार तिवारी की टीम द्वारा चाइनीस मांझा बरामद किया गया।

पुलिस की अपील

थाना क्षेत्र में चाइनीस मांझा से पतंग न उड़ाएं, क्योंकि इससे लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। चाइनीस मांझा इस्तेमाल करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को भी इसे न बेचने की सख्त हिदायत दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version