ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स प्राइवेट लिमिटेड : सादगी, ईमानदारी और सेवा से बना भरोसे का साम्राज्य | New India Times

फैय्याज खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

कालीना–सांताक्रूज़ क्षेत्र में स्थित ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स प्राइवेट लिमिटेड (Trinity Air Travel & Tours Pvt. Ltd.) आज टूर और ट्रैवल्स उद्योग का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम बन चुका है। कंपनी के संस्थापक बेबी जॉन (Baby John) और उनके पुत्र एंटोनी जॉन (Antony John) अपनी सादगी, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण एक अलग पहचान रखते हैं।

कंपनी का विशाल कार्यालय 2, गोल्डन एरो अपार्टमेंट्स, एसबीआई के पास, कालीना स्थित है, जो पूरे एक फ्लोर में फैला हुआ है। केवल कालीना शाखा में ही लगभग 150–200 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा कंपनी की अन्य कई शाखाएँ भी अलग–अलग स्थानों पर सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

नेचर में सादगी, काम में परफेक्शन

इतना बड़ा संगठन होने के बावजूद बेबी जॉन और एंटोनी जॉन दोनों अपने हर छोटे–बड़े कार्य पर व्यक्तिगत रूप से नज़र रखते हैं। चाहे कर्मचारियों की भलाई हो या क्लाइंट सर्विस — दोनों हमेशा उपलब्ध रहते हैं। यदि कभी स्टाफ व्यस्त होने के कारण कोई ग्राहक प्रतीक्षा कर रहा हो, तो दोनों में से कोई भी स्वयं आगे बढ़कर उसे अटेंड कर लेता है। यही व्यवहार उन्हें अन्य कंपनियों से अलग और श्रेष्ठ बनाता है।

प्रचार नहीं, काम की ताक़त

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि कंपनी को किसी तरह के प्रचार–प्रसार की आवश्यकता नहीं पड़ती। ग्राहक उनकी उत्कृष्ट सेवा, समयबद्धता और भरोसेमंद कार्यशैली की वजह से स्वयं उनसे जुड़ते जाते हैं। यही कारण है कि आज यह कंपनी ट्रैवल सेक्टर में शीर्ष स्थान पर मानी जाती है।

कर्मचारियों का सम्मान, ग्राहकों का विश्वास

कंपनी का वातावरण परिवार जैसा है, जहाँ हर कर्मचारी का सम्मान किया जाता है। बेबी जॉन और एंटोनी जॉन का स्वभाव अत्यंत सरल, विनम्र और सभी की मदद करने वाला है। यही मानवीय मूल्य और नेतृत्व क्षमता कंपनी की वास्तविक ताक़त हैं।

दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने की विशेष मुलाक़ात

हाल ही में दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने बेबी जॉन और एंटोनी जॉन से विशेष मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने कंपनी के संचालन, कर्मचारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की। दिलशाद एस. खान ने जॉन फैमिली की कार्यशैली, सादगी और सेवा–भाव की खुलकर सराहना की।

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसे संगठन न केवल व्यापारिक क्षेत्र में, बल्कि मानवीय मूल्यों में भी एक मिसाल हैं। समाज में उनके योगदान और सेवा के लिए कंपनी तथा इसके नेतृत्व को हार्दिक सम्मान।

By nit

Exit mobile version