वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव बन्नातवाला ने माताजी की स्मृति में बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ को दी आधुनिक व्हीलचेयर, सोशल मीडिया पर हो रही सराहना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर में सोमवार को एक संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जब संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजीव भाई बन्नातवाला ने अपनी पूज्य माताजी की पावन स्मृति में संघ को आधुनिक सुविधाओं से युक्त उच्च गुणवत्ता वाली व्हीलचेयर भेंट की।

काफ़ी समय से प्रथम तल पर स्थित न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पहुँचना कठिन हो रहा था, क्योंकि संघ के पास पर्याप्त व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी। इस कमी को देखते हुए अधिवक्ता राजीव बन्नातवाला की इस पहल ने न केवल समस्या का समाधान किया, बल्कि अधिवक्ता संघ की मानवीय और सेवा भाव की परंपरा को भी सशक्त किया।

व्हीलचेयर का औपचारिक लोकार्पण जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल प्रजापति के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण वाघ, सचिव श्री संतोष देवताले, वरिष्ठ अधिवक्ता एस. मजीद साहब, एडवोकेट खलील अहमद अंसारी, एड. ज़हीरुद्दीन शेख, तथा अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संघ ने इस पहल को मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण उत्कृष्ट कार्य बताते हुए श्री राजीव भाई बन्नातवाला का हृदय से आभार व्यक्त किया। संघ का कहना है कि यह योगदान वरिष्ठजनों के सम्मान और परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रेरक उदाहरण है।

सोशल मीडिया पर भी अधिवक्ता राजीव बन्नातवाला की उदारता की व्यापक प्रशंसा हो रही है। अधिवक्ताओं से लेकर आम नागरिकों तक, सभी ने इस कदम को “समाज और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी कार्य” बताया है।

जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण वाघ ने श्री राजीव बन्नातवाला के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान संघ की परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version