मातृ वंदना योजना में अजब-गजब फर्जीवाड़ा! 2024 की डिलीवरी, पर 2022 में ही डाल दी राशि — जांच में जुटे अफसर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मातृ वंदना योजना में अजब-गजब फर्जीवाड़ा! 2024 की डिलीवरी, पर 2022 में ही डाल दी राशि — जांच में जुटे अफसर | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के तामिया अंतर्गत छिंदी गांव में मातृ वंदना योजना के तहत बड़ा अजीब मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अलीम खान ने बताया कि उनकी पत्नी की डिलीवरी वर्ष 2024 में हुई है, लेकिन योजना की राशि अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई। इसको लेकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

मातृ वंदना योजना में अजब-गजब फर्जीवाड़ा! 2024 की डिलीवरी, पर 2022 में ही डाल दी राशि — जांच में जुटे अफसर | New India Times

शिकायत के बाद जब पीड़ित कई बार आंगनबाड़ी केंद्र के चक्कर लगाने लगे, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि “आपके पैसे तो 2022 में ही डाले जा चुके हैं।” यह सुनकर पीड़ित हैरान रह गया, क्योंकि डिलीवरी 2024 में हुई थी। पीड़ित का कहना है कि “हमारे खाते में कोई राशि नहीं आई है।”

मामला फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि डिलीवरी से दो साल पहले ही राशि डाल देना संदेह पैदा करता है। पीड़ित पिछले एक महीने से लगातार परेशान है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। मामले को लेकर जब परियोजना अधिकारी प्रिंस साहू से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version