25 वर्षीय विवाहिता की मौत के आरोपी 7 दिन बाद भी फरार, इटवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251208-WA0110.mp4
New India Times

इटवा कस्बे के सिरसिया रोड निवासी 25 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम अभी तक किसी आरोपी तक नहीं पहुँच सकी है। घटना को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी विवेक सोनी तथा उसके परिजनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लगभग चार वर्ष पहले सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहा निवासी लक्ष्मी की शादी विवेक सोनी पुत्र श्याम सुंदर सोनी से हुई थी। आरोप है कि बीते रविवार को विवेक और उसके परिजनों ने लक्ष्मी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे बस्ती ले जाया गया, जहाँ मायके पक्ष को हार्ट अटैक की अफवाह देकर गुमराह किया गया।

घटना के बाद पूरा आरोपी परिवार फरार हो गया, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। आक्रोशित परिजनों ने इटवा थाने का घेराव किया था, जहाँ पुलिस ने आश्वासन दिया था कि शव के अंतिम संस्कार के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेकिन सात दिन बीत चुके हैं और पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस या तो पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है या फिर जानबूझकर लापरवाही बरत रही है। पुलिस “खोजबीन जारी” बताती आ रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version