सैकड़ों एनटीपीसी से प्रभावित किसानों ने दिया धरना, जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े | New India Times

अस्सू नेमा, नरसिंहपुर (मप्र), NIT; ​सैकड़ों एनटीपीसी से प्रभावित किसानों ने दिया धरना, जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े | New India Timesएनटीपीसी से प्रभावित किसानों व जेल में बंद किसानों के परिजनों ने गाडरवारा से पैदल चलकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनके द्वारा पिछले दिनों पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये 39 किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की जा रही थी। प्रदर्शन के दौरान बड़ संख्या में महिलायें भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली जिसे सुभाष पार्क चौराहे के समीप कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने संबोधित किया। इसके बाद रैली कलेक्ट्रेट पहुंची और रैली धरने के रूप में तब्दील हो गई। ​सैकड़ों एनटीपीसी से प्रभावित किसानों ने दिया धरना, जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े | New India Timesकिसानों की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग कर रहे किसानों से यहां अपर कलेक्टर जे समीर लकरा, एसडीएम राजेंद्र राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित अन्य अधिकारियों ने कानूनी पेचिदगियों का हवाला देते हुए किसानों को समझाने की कोशिश की पर कोई नहीं माना। किसान अपने साथ कई सीरींज खून निकालकर भी लाये थे जिन्हें कलेक्ट्रेट के पोर्च की सीढिय़ों में बिखेर दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में ही सुरेन्द्र पटैल मंझले भैया, श्रीमति सुनीता पटैल, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष लाखन सिंह पटैल, जंडेल कौरव, मिनेंद्र डागा, चौ.दर्शन सिंह, डॉ. योगेश कौरव ने किसानों को संबोधित किया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version