पब्लिक ने पहनाया था जूतों का हार फिर भी जीत गया भाजपा का कैंडिडेट | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्वनी मिश्रा,भोपाल/धार, NIT; ​पब्लिक ने पहनाया था जूतों का हार फिर भी जीत गया भाजपा का कैंडिडेट | New India Times नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं जिसमें भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही है। हालांकि अब तक के चुनाव में जो परफॉरमेंस भाजपा का देखा जाता रहा है वो अब कुछ फीका जरूर पड़ा है। कई जगह सत्ताधारी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं भाजपा समर्थकों के लिए अच्छी खबर यह है कि पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान जिस भाजपा प्रत्याशी का जूतों के हार से स्वागत हुआ था, उसने वहीं अपनी जीत का परचम लहराते हुए कमल खिला दिया है।

धार जिले के धामनोद का मामला

धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल कर लिया है। दिनेश शर्मा को 6671 वोट मिले, जबकि निर्दलीय शोभाराम पाटीदार के खाते में 5,338 वोट आए, कांग्रेस के उम्मीदवार 3,416 वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे। जिस तरह से चुनाव प्रचार में दिनेश शर्मा का विरोध हुआ था उसकी देश भर में सुर्खिया बनी थी लेकिन भारी मतों से जीतने के बाद भाजपा खेमे में ख़ुशी की लहर है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान मतदाता द्वारा भाजपा प्रत्याशी को जूतों का हार पहनाये जाने की खबर देश भर में चली, वही सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ था। धामनोद में नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश शर्मा जब नगर पालिका चुनाव प्रचार के लिए पब्लिक के बीच पहुंचे तो नाराज पब्लिक ने उनका स्वागत जूतों की माला पहनाकर किया था। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी का आगमन हुआ तो एक बुजुर्ग ने उन्हें जूते की माला पहना दी थीं। न केवल उन्होंने जूतों की माला पहनाई बल्कि दिनेश शर्मा को खूब डांटा भी था। भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा केवल हाथ जोड़े खड़े रहे और ठीक है ठीक है कहते रहे। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल भी हुआ था। वायरल हुए वीडियो की वजह से दिनेश शर्मा पूरे देश में सुर्खियों में छा गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version