मेहरम कोटे से दो महिलाओं का चयन, अब बुरहानपुर से 133 हाजी पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पवित्र हज यात्रा हेतु मेहरम महिला कोटे से जाने वाले 500 लोगों की चयन सूची 4 दिसंबर 2025 को जारी की गई है। सौभाग्य की बात है कि इस सूची में बुरहानपुर जिले की दो महिलाओं का चयन हुआ है।

जानकारी देते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन मतीन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल ने बताया कि आज जारी की गई 500 महिलाओं की चयनित सूची के सीरियल नंबर 144 और 230 के अनुसार श्री रहमान साहब (निवासी आज़ाद नगर, बुरहानपुर) की एहलिया (धर्मपत्नी) और श्री सैयद इमरान (निवासी लालबाग, बुरहानपुर) की एहलिया (धर्मपत्नी) का चयन मेहरम कोटे के तहत हुआ है।

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा ने बताया कि इन दो महिलाओं को मिलाकर बुरहानपुर से कुल 133 हाजी (पुरुष एवं महिला सहित) पवित्र हज यात्रा हेतु मक्का और मदीना जाएंगे। जबकि चार आवेदकों ने चयन होने के बाद भी अपना आवेदन निरस्त करवा दिया है।

समिति के जिला सचिव जनाब अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी ने बताया कि चयनित महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त की राशि ₹2,77,300/- (दो लाख सतहत्तर हज़ार तीन सौ रुपये मात्र) दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक अथवा इससे पहले जमा करने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्देशित किया गया है।

इस चयन पर शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत सैयद इकराम अल्लाह बुखारी, मुफ़्ती रहमत उल्लाह क़ासमी, मौलवी जावेद क़ासमी, ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन मतीन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल, जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा, जिला सचिव अब्दुल रज़्ज़ाक़ सिद्दीकी, अमीर-ए-जमात सैयद यूसुफ़ अली सहित परिवारजन, रिश्तेदारों, ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने हज यात्रियों को बधाई और सफल, सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version