भोपाल गैस त्रासदी: चिंगारी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि और न्याय की मांग, बच्चों ने उठाई आवाज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


3 दिसंबर 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी के 41 वर्ष बाद भी पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में हैं। मंगलवार को चिंगारी ट्रस्ट के विशेष बच्चों और उनके परिजनों ने दीप जलाकर त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से न्याय की मांग की। यह शांतिपूर्ण कैंडल मार्च और श्रृद्धांजलि सभा भावुक कर देने वाली तस्वीरों के साथ आयोजित की गई।

भोपाल गैस त्रासदी: चिंगारी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि और न्याय की मांग, बच्चों ने उठाई आवाज | New India Times


कार्यक्रम में शामिल दिव्यांग बच्चे और महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए बैठीं, जिन पर लिखा था—
“NO MORE BHOPAL”, “नम आँखों से श्रद्धांजलि”, “41 साल बहुत हो गए, अब तो इंसाफ करो”,
“Condolence to the martyrs of Bhopal Gas Tragedy by special children of Chingari Trust”।

भोपाल गैस त्रासदी: चिंगारी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि और न्याय की मांग, बच्चों ने उठाई आवाज | New India Times


इस कैंडल मार्च में शामिल बच्चे, जिनका जन्म गैस त्रासदी से प्रभावित परिवारों में हुआ, वे आज भी स्वास्थ्य समस्याओं और विकलांगता से जूझ रहे हैं। परिजनों ने कहा कि 41 साल बाद भी न तो जिम्मेदारों को सज़ा मिली और न ही पीड़ित परिवारों को सही इलाज और मुआवजा।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि सरकार और अदालतों से बार-बार अपील के बावजूद न्याय में देरी हो रही है।
एक माँ ने अपनी बेटी के साथ बैठकर तख्ती पकड़ते हुए भावुक होकर कहा—
“हमारा क्या कसूर? हमने 41 साल से दर्द सहा है, अब तो इंसाफ दो।”

भोपाल गैस त्रासदी: चिंगारी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि और न्याय की मांग, बच्चों ने उठाई आवाज | New India Times


चिंगारी ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक गैस पीड़ितों को न्याय, इलाज और आर्थिक मदद पूरी तरह नहीं मिल जाती।
कैंडल लाइट श्रद्धांजलि के दौरान दो मिनट का मौन रखा गया और सभी ने हाथ जोड़कर उन हजारों जीवनों को याद किया जो 1984 की रात हमेशा के लिए थम गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version