भोपाल स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण के दौरान अवैध ब्रांड का पानी किया गया जप्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेंट्रीकार से लगे हुए थर्ड एसी के कोच संख्या बी-1 में अवैध ब्रांड के 84 पानी के बोतलें पकड़ी गईं। पकड़ी गई पानी की बोतलें रेलवे द्वारा अप्रूवड नहीं थी।
खानपान निरीक्षक मेघा नागदेवे, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री विनोद वर्मा एवं स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य श्री ए. के खरे द्वारा संयुक्त करवाई करते हुए अवैध पानी की सभी बोतलें को तुरंत जप्त किया गया।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों को शुद्ध, स्वीकृत एवं मानक पानी उपलब्ध कराना तथा रेल परिसर में अनधिकृत बिक्री को रोकना है। वाणिज्य विभाग द्वारा इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगामी समय में भी निरंतर जारी रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version