त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या संकुल देवरी अंतर्गत आने वाली शासकीय माध्यमिक शाला तिलक वार्ड देवरी में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री जसवंत रजक 32 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। रजक सर ईमानदार, लगनशील और मास्टर ट्रेनर के रूप में कर्तव्यपरायण शिक्षक रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/संकुल प्राचार्य अजय नगरिया, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक हरि कृष्ण चौबे, रजक सर का परिवार, रिश्तेदार, स्कूल संस्थान के सदस्य अनुराधा कौशिक, गणेश जैन, विनोद फूलवेल, संजीव चाचौंडिया, प्रीति ताम्रकार, रजनी पांडे, सुनील जैन, शरद कुमार विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, वीरेंद्र रावत, कुलदीप धीमा, मिहिर लाल उड़िया, राजेश कटारे, सुषमा स्वामी, किरण लता ठाकुर, दयाशंकर ताम्रकार और कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सभी ने उनके स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रमोद कुमार चौबे ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में, सभी ने रजक सर को शासकीय माध्यमिक शाला तिलक वार्ड देवरी से लेकर उनके निवास तक विदा किया और समारोह को सफल बनाया।
