खानूगांव में शादी समारोह के दौरान हुआ बवाल, पत्थरबाज़ी में तीन घायल, नौ पर एफआईआर, पाँच गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0001.mp4

सोमवार की रात खानूगांव स्थित बागो बहार शादी हॉल में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब अचानक दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते पत्थरबाज़ी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिज़ा एवं शाहजहानाबाद थाने की पुलिस टीम थाना प्रभारियों सहित तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की तथा पाँच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। चार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास रातभर जारी रहे।

कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र की एक शादी समारोह पार्टी चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा सिगरेट और गुटका खरीदने के दौरान फोनपे से भुगतान किया जा रहा था, लेकिन आरोपी पक्ष ने नकद पैसे की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। कहासुनी अचानक बढ़ी और मामला मारपीट व पत्थरबाज़ी तक पहुंच गया।

घायल हुए लोग
पत्थरबाज़ी में तीन लोग घायल हुए हैं। शादी में शामिल एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसका मेडिकल परीक्षण पुलिस द्वारा कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी मोहतसिम मोहम्मद खान भी घायल हुआ है, जिसके विवाद की शुरुआत करने की बात सामने आई है।

पुलिस की कार्रवाई
एसीपी अनिल बाजपेई के निर्देशन में थाना प्रभारी के.जी. शुक्ला पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने टीम बनाकर फरार आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी है। इस मामले में धारा 296 बी, 115(2), 351(2), एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सही समय पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया गया, वरना मामला और बड़ा रूप ले सकता था। मामले की गंभीरता से विवेचना जारी है और अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version