नवागत क्षेत्राधिकारी इटवा व नवागत थानाध्यक्ष इटवा ने सभांला पद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक ने इटवा थाना और इटवा सर्किल के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नए क्षेत्राधिकारी इटवा के रूप में प्रवीण प्रकाश और नए थानाध्यक्ष के रूप में रविन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने विभाग में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए, इटवा सर्किल में तैनात रहे क्षेत्राधिकारी शुभेन्दु सिंह का स्थानान्तरण कर उन्हें क्षेत्राधिकारी अपराध, सिद्धार्थनगर नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थनगर में कार्यरत क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण प्रकाश को क्षेत्राधिकारी इटवा का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार, इटवा थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर तिवारी को साइबर क्राइम थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। चुनाव सेल के प्रभारी रहे रविन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष इटवा नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों ने 01 दिसम्बर 2025 को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

इटवा में तैनाती के दौरान क्षेत्राधिकारी शुभेन्दु सिंह और प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर तिवारी अपने उत्तम कार्य, विभागीय सतर्कता तथा जनता–पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और संवाद के लिए जाने जाएंगे।

पुलिस विभाग और थाना स्टाफ ने दोनों अधिकारियों की अपने मातहतों से उचित व्यवहार और विभागीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की क्षमता की प्रशंसा की।

नवागत दोनों अधिकारियों ने भेंटवार्ता में बताया कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र में शांतिव्यवस्था कायम रखना तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान को और गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version