मेडिकल कॉलेज दतिया में विश्व एड्स दिवस पर एड्स बीमारी की गंभीरता एवं जागरूकता के संबंध में CME का आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर 2025 को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में मेडिसिन विभाग एवं टी.बी.-चेस्ट विभाग द्वारा CME का आयोजन किया गया।

CME का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी की अध्यक्षता में, विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी डॉ. सुरेंद्र कुमार बौद्ध एवं अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के ART नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गहरवार ने एड्स के वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार टैगोर, नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत जैन एवं टी.बी.-चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. एम. के. भारती द्वारा एड्स बीमारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज दतिया के स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता यादव, चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत हरित, सर्जरी विभाग से डॉ. वासुदेव, तथा मनोरोग विभाग से डॉ. राजेश द्वारा एड्स से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार टैगोर एवं टी.बी.-चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र भारती द्वारा कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी ने मेडिकल कॉलेज दतिया द्वारा कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन हेतु डॉ. प्रवीण कुमार टैगोर की सराहना की तथा दतिया जिले में एड्स मरीजों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।

डॉ. प्रवीण कुमार टैगोर द्वारा एड्स की रोकथाम, संक्रमण होने पर सावधानियाँ एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी, अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह, सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सा शिक्षक, रेज़िडेंट चिकित्सक, पी.जी. एवं यू.जी. छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. हेमंत जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version