अबरार अहमद खान /सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश कि राजधानी भोपाल के आरिफ नगर स्थित एम पी सहारा स्कूल में जिला जमीअत अहले हदीस भोपाल के तत्वाधन में एक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिस में चिकित्सकों द्वरा लगभग 500 लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर उपचार किया गया, साथ ही साथ नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
जमीअत के अमीर अब्दुल कदीर साहब ने NIT सांवाददाता से बात करते हुए बताया कि जिला जमीअत अहले हदीस भोपाल हमेशा से ही दीनी व समाजिक कार्य करती चली आ रही है और करती रहेगी। इसी क्रम में आज शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। आगे उन्होंने ने कहा कि मैं उन चिकित्सकों को तहेदिल से धन्यावद देता हूँ जिन्होंने अपना कीमती समय देकर हमारा साथ दिया साथ ही साथ मैं जमीअत के उन नौजावान साथियों का भी शुक्रिया अदा करता हूँ जिन लोगों ने तन मन धन से हमारा साथ दिया।
इस मौके पर ओवैस अरब,राशिद अली ,सईद रहमान ,हामिदुर्रहमान, हफीजुल्लाह ,मोहम्मद अली, मोहम्मद कासिम ,शहनावाज़ मस्तान, मोहम्मद फ़ुरकान, मौलाना मोहम्मद मुद्दस्सिर सल्फी आदि लोग मौजूद रहे।
जिला जमीअत अहले हदीस भोपाल के तत्वाधन में स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन, लगभग 500 मरीजों ने कैंप में करवाया इलाज

Ham log har tarah se Jamiat Ahle Hadees ke sath hai. Aur aage bhi is tarah ke khidmati programs me shamil hona Apne liye khushnasibi samjhenge. Aur Jamiat ka tahe Dil se shukriya aur khair makhdam karte hai ki wo aage bhi Ise tarah ke insani khidmat ke kaam anjam dete rahe.