संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड के लिए आज शहर के धर्मशालाओं, होटलों, होस्टलों आदि की चेकिंग की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल के नेतृत्व में करीब 41 धर्मशालाओं तथा होटलों आदि की चेकिंग की गई, जिसमें रुकने वाले तथा कार्य करने वाले लोगों के वेरिफिकेशन के बारे में तथा सीसीटीवी लगाने के संबंध में तथा वहां पर रखे वाहनों, दो पहिया वाहनों, पल्सर अपाचे आदि तथा चार पहिया वाहनों आदि की भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने महाराज बाड़े पर आदतन अपराधियों को पूछताछ के लिए बुलाकर उनका जुलूस भी निकाला।
