ड्यूटी पर जा रहे बीएलओ गंभीर हादसे का शिकार | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

रायसेन जिले के हकीमखेड़ी निवासी बीएलओ बाबूलाल प्रजापति शुक्रवार सुबह सरकारी कार्य के लिए रायसेन जा रहे थे। जैसे ही वह भादनेर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने तेज रफ्तार में उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूलाल प्रजापति सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार शैलेश सिंह बिना किसी देरी के मौके की स्थिति जानने और उपचार की व्यवस्था देखने के लिए रायसेन के प्राइवेट जनसेवा हॉस्पिटल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से बाबूलाल प्रजापति की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी ली और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने के लिए स्टाफ को भी निर्देशित किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। बीएलओ बाबूलाल प्रजापति के जल्द स्वस्थ होने की लोगों ने कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version