संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
दिनांक 24.11.2025 को थाना मुरार क्षेत्र के सदर बाज़ार स्थित उदय ज्वैलर्स एवं विवाह साड़ी की दुकान पर चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) ने मौके पर पहुँचकर जांच की तथा थाना मुरार में अपराध क्रमांक 523/25 धारा 109(1), 296(इ), 333, 351(3), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक जप्ती की कार्रवाई की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण की मदद से ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद एसएसपी ग्वालियर ने सभी आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) अनु बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) सुमन गुर्जर, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर के मार्गदर्शन तथा सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी और एसडीओपी बेहट मनीष यादव के नेतृत्व में कुल 08 विशेष टीमें गठित की गईं।
सीसीटीवी फुटेज, स्वतंत्र साक्ष्यों और मुखबिर जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई।
पुलिस को मिली सूचना पर घटना के मुख्य षड्यंत्रकारी अरविंद यादव तथा मुख्य शूटर हिमांशु यादव उर्फ छोटू को जौरासी के जंगलों से हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।
ग्वालियर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर कुल 05 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले कपिल यादव और अमन यादव को भी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका था।
कपिल यादव को गिरफ्तार करने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अमन यादव को 23.11.2025 को मेला ग्राउंड रोड से एक सफेद वैगनआर, 315 बोर के कट्टे और 03 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। इस पर थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक 383/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया।
थाना मुरार पुलिस ने अप.क्र. 517/25 में फरार आरोपी अमित यादव को आज 26.11.2025 को बड़ागाँव से घटना में प्रयुक्त लाठी सहित गिरफ्तार किया।
सदर बाज़ार फायरिंग कांड में गिरफ्तार आरोपी (48 घंटे में):
1- कपिल यादव पिता करण सिंह, उम्र 22 वर्ष – निवासी बड़ागाँव (इनामी ₹10,000)
2- अमन यादव पिता धीरज सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष – निवासी बड़ागाँव (इनामी ₹10,000)
3- अरविंद यादव पिता करण सिंह, उम्र 20 वर्ष – निवासी बड़ागाँव (इनामी ₹10,000)
4- हिमांशु यादव उर्फ छोटू पिता ज्ञान सिंह, उम्र 24 वर्ष – निवासी गुरसराय, झाँसी (उ.प्र.) (इनामी ₹10,000)
अप.क्र. 517/25 में गिरफ्तार 10-10 हजार इनामी आरोपी:
1- कपिल यादव
2- अमन यादव
3- अरविंद यादव
4- अमित यादव
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
1. कपिल यादव (22 वर्ष)
– थाना मुरार में 11 एवं थाना बिजौली में 1, कुल 12 प्रकरण (हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, मारपीट आदि)
– 4 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
– 2024 में एनएसए की कार्रवाई, 3 महीने रीवा जेल में निरुद्ध
2. अरविंद यादव (20 वर्ष)
– थाना मुरार में 4 प्रकरण (मारपीट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी)
3. हिमांशु यादव उर्फ छोटू (24 वर्ष)
– थाना मुरार, बिजौली और गोदन दतिया में डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरण
4. अमन यादव (26 वर्ष)
– थाना मुरार में 5 तथा थाना बिजौली में 1, कुल 6 प्रकरण
– 4 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
