रायसेन में मासूम से दरिंदगी के आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर सीएम नाराज़, एसपी पर गिरी गाज़—प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

छह वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी सलमान की अब तक गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराज़गी जताई है। चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन रायसेन पुलिस अब तक आरोपी तक नहीं पहुँच पाई, जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। जिले में लगातार चक्काजाम, विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन का सिलसिला जारी है, लेकिन आरोपी फरार है।

इधर, मांडदीप में हुए चक्काजाम के दौरान पुलिस की धीमी कार्रवाई ने भी सरकार का ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कड़ा रुख दिखाया। इसी के चलते रायसेन एसपी पंकज पांडे को पीएचक्यू भोपाल अटैच कर दिया गया है।

हालाँकि, जनता के बीच अब यह सवाल गूंज रहा है कि जिम्मेदारी सिर्फ एसपी की ही क्यों? जिला प्रशासन के पास—कलेक्टर, एसडीएम और मजिस्ट्रेट—सभी को चक्काजाम रोकने और हालात नियंत्रित करने के पूरे अधिकार प्राप्त थे। लेकिन प्रशासन की लचीली, ढुलमुल भूमिका सबके सामने रही। बावजूद इसके, प्रशासन पर किसी भी तरह की कार्रवाई न होना लोगों के बीच सरकार के “सौतेले रवैये” का आरोप खड़ा कर रहा है।

मासूम को इंसाफ कब मिलेगा?
जिला अभी भी इसी सवाल के बीच घिरा है और जनता की नज़रें अब सिर्फ आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version