नगर निगम के अमले द्वारा मुस्तैदी से की गई शहर की साफ-सफाई और हटाये गये अवैध होर्डिंग्स  | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT;​नगर निगम के अमले द्वारा मुस्तैदी से की गई शहर की साफ-सफाई और हटाये गये अवैध होर्डिंग्स  | New India Timesनगर निगम के अमले द्वारा मुस्तैदी से शहर की साफ-सफाई की गई और अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। इस कार्य की कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि इसे हम अपनी रोजाना आदतों में शुमार करें। प्रतिदिन शहर में साफ-सफाई रहे, इसके लिये हम अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में कोताही ना बरतें। जब हम बेहतर काम कर रहे हैं, तो निश्चित ही शहर के नागरिक भी स्वच्छता की ओर अपनी सहभागिता करेंगे ही। शहर की स्वच्छता के लिये कुछ प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा किये गये बेहतर कार्य की प्रशंसा भी कलेक्टर ने की। उन्होने निगम आयुक्त को स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये।

 बस स्टेंड व्यवस्थित हो, इसके लिये कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त संजय जैन को बस स्टेंड में भी बस के लिये और ठेलों और दुकानों की मार्किंग कराने की बात कही। उन्होने कहा कि बस स्टेंड में एैसी पुरानी गाडियां, जो कबाड़ के रुप में लंबे समय से टूटी-फूटी पड़ी हुई हैं, उन्हें जप्त करें। साथ ही शहर में भी सड़कों के किनारे जहां भी वाहन कबाड़ के रुप में खड़े हुये हैं, उनके मालिकों को नोटिस दें और जुर्माना कर राजसात करने की कार्यवाही भी करें।​नगर निगम के अमले द्वारा मुस्तैदी से की गई शहर की साफ-सफाई और हटाये गये अवैध होर्डिंग्स  | New India Timesशहर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने में निगम अमले के जिन सफाई मित्रों, वार्ड दरोगा और अन्य कर्मचारी,जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जाये, उनके प्रोत्साहन के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी श्री गढ़पाले ने दिये। उन्होने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने वाले असल हीरो और प्रत्येक सप्ताह सर्वश्रेष्ठ 5 निगम कर्मियों को साप्ताहिक टीएल बैठक में पुरस्कृत करायें। साथ ही उनके फोटो का बैनर बनवाकर नगर निगम परिसर में लगवायें।

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली एजेन्सी के अधिकारियों को अपने सभी वाहनों में स्पीकर वर्किंग कंडीशन में रखने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। उन्होने कहा कि स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन गाडि़यों में बजने चाहिये।

निगम अमले ने शुक्रवार के साथ शनिवार को भी ताबड़-तोड़ अवैध बैनर हटाने की कार्यवाही की। साफ-सफाई के अमले द्वारा भी शहर के सभी विभिन्न हिस्सों में तीन शिफ्टों में सफाई की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version