निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
जिले की त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहरण के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई आज, 25 नवंबर 2025 को शिवनगर डिड़ई बाजार क्षेत्र में की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
गिरफ्तार आरोपी मु0अ0सं0 192/2025, धारा 87/137(2)/352/351(3) बीएनएस में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
