सांसद खेल महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में, जयवर्धन तिवारी ने किया ग्राउंड निरीक्षण | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251125-WA0083.mp4
New India Times

दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 305 इटवा विधानसभा के संभावित उम्मीदवार जयवर्धन तिवारी ने इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251125-WA0088.mp4

निरीक्षण के दौरान आयोजक रामकृपाल चौधरी, सुनील पाण्डेय, टेक्निकल एडवाइजर ओमप्रकाश, तथा सहयोगी प्रेमचंद्र वर्मा, केशरी नंदन, नफीस अंसारी और गौरी लाल मौर्या भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल शिरकत करेंगे।

जयवर्धन तिवारी ने क्षेत्रवासियों एवं सभी विद्यालय प्रबंधकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ में शामिल कराएँ, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल पाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version