आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए देश के दुश्मनों का नर्कों टेस्ट होना चाहिए: डॉ शेख.... | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वंचित इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि देश वासियों को बाहरी ओर अंदरूनी आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है जो बेहद चिंतनीय है, श्री शेख ने कहा है वह एक लेटर सुप्रीम कोर्ट के मुख न्यायाधीश को लिख कर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट एक 5 सदस्यों की कमेटी बनाए उस कमेटी में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई ओर जेन समाज से एक एक जज रखा जाए और इस कमेटी के सामने 5 साल के अंदर जितने भी जासूस पकड़े गए हैं ओर दिल्ली ब्लास्ट में सभी दोषियों का नर्कों टेस्ट कमेटी के सामने कराया जाए।

और जो दोषी हों उन को तुरंत फांसी दी जाए जिससे आतंकवादी भारत के खिलाफ कोई भी घटना करने से पहले हजार बार सोचने को मजबूर हों, डॉ शेख ने कहा है दिल्ली ब्लास्ट में पकड़े गए डाक्टरों ने चिकित्सा के पैसे को भी बदनाम किया है। अब समय आ गया है कि देश की मुस्लिम तंजीमों पार्टियों को आगे आना होगा ओर मुस्लिम नौजवानों को बताना होगा कि भारत को बचाने के लिए देश के मुसलमानों ने 200 साल तक बड़ी तादाद में कुर्बानी दी है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

कुछ नौजवान पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवादियों के जल में धर्म के नाम पर फंस जाते है में डॉ शेख देश के सभी मुस्लिम नौजवानों से अपील करता हूं कि देश के दुश्मनों से दूर रहे, तुम्हारी इस घटिया हरकत की वजह से देश का मुसलमान बदनाम हो रहा है उस को शक की नजर से देखा जा रहा है। तुम्हे समझना होगा।कि तुम्हारे खिलाफ गोदी मीडिया बैठा है उसे तलाश है मुसलमान नाम के मसाले की जो उसे टीआरपी. दिलाता है यह मीडिया हाउस नहीं नफरती हाउस है।

डॉ शेख ने कहा कि दो तीन दिन में कई देश के जासूस पकड़े गए हैं जिन के नाम अजय ,मनदीप, दलविंदर, ओर रोहन को पकड़ा गया है जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई. के लिए काम कर रहे है, इन के पास से 10 विदेशी पिस्टल ,92 जिंदा कारतूस और जिस में सब से खरनाक तुर्की मेड हथियार मिले है ,लेकिन दुख की बात यह है कि इस खबर को उस तरह नहीं दिखाया जा रहा जिस तरह मुसलमानों के नाम पर नंगा नाच होता है, उस से बड़े दुख की बात यह है कि सोशल मीडिया पर भी कोई शोर शराबा नहीं दिख रहा है,यह देश के लिए चिंता का विषय है ऐसा नहीं होना चाहिए दोषी कोई भी हो उस को सजा मिलनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version