उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा प्रारंभ, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी-2018 निर्धारित  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा प्रारंभ, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी-2018 निर्धारित  | New India Timesप्रदेश में जिला-स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखण्ड-स्तरीय मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला-स्तर पर 41 उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखण्ड मुख्यालय-स्तर पर 201 मॉडल स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2018 निर्धारित की गयी है।

इन विद्यालयों में प्रवेश राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षा-9 में प्रवेश के लिये परीक्षा कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। प्रवेश परीक्षा 4 मार्च, 2018 को जिला एवं विकासखण्ड-स्तर पर उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल में बनाये गये केन्द्रों पर होगी। कक्षा-8 में अध्ययनरत विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेने के लिये पात्र हैं। चयन परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर देखी जा सकती है।

इन विद्यालय में न्यूनतम शुल्क पर एन.सी.ई.आर.टी पैटर्न पर उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जायेगी। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रावास सुविधा भी है। इन विद्यालयों में स्मार्ट एवं वर्चुअल क्लासेस भी उपलब्ध हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version